हर बूथ 5 यूथ मिशन का मूल मंत्र के साथ राष्ट्रीय जन जन पार्टी नवादा जिला समिति का हुआ विस्तार

हर बूथ 5 यूथ मिशन का मूल मंत्र के साथ राष्ट्रीय जन जन पार्टी नवादा जिला समिति का हुआ विस्तार

बिहार भूमिहार राजनीति

हर बूथ 5 यूथ मिशन: दिनांक 04/09/2022 दिन रविवार सुबह 12 बजे से 4 बजे तक राष्ट्रीय जन जन पार्टी का नवादा जिला पदाधिकारी सह जिला समिति विस्तार कार्यक्रम का आयोजन कोंदुआ बायपास स्थित होटल सन साइन में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशुतोष कुमार और जिला अध्यक्ष संजीव कुमार के नेतृत्व में किया गया।

जहाँ कार्यक्रम स्थल पर पहुँचते हीं पार्टी सुप्रिमों आशुतोष कुमार के काफिले का बड़ी गर्मजोशी के साथ स्वागत हुआ। सभी कार्यकर्ता, नेता तथा पदाधिकारियों द्वारा आशुतोष कुमार जिंदाबाद, आशुतोष क्रांति जिंदाबाद आदि का नारा लागाकर स्वागत किया गया।

हर बूथ 5 यूथ मिशन का मूल मंत्र के साथ राष्ट्रीय जन जन पार्टी नवादा जिला समिति का हुआ विस्तार

 

राजपा नवादा जिला पार्टी कार्यालय फूल की माला से सज धज कर तैयार थी। इसके बाद आशुतोष कुमार व पार्टी पदाधिकारियों द्वारा राष्ट्रीय जन जन पार्टी नवादा जिला कार्यालय का भी शुभारंभ किया गया।

हर बूथ 5 यूथ मिशन (Har Booth 5 Youth Mission)

कार्यक्रम का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशुतोष कुमार की उपस्थिति में हुई। वहीं पार्टी पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए आशुतोष कुमार ने हर बूथ 5 यूथ मिशन का मूल मंत्र दिया। आशुतोष कुमार ने कहा की बिहार के लोग एक मजबूत और नया विकल्प की तलाश में हैं। एक ऐसा विकल्प जिसके अंदर बिहार की स्थिति बदलने का जुनून हो।

 

 

आगे उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों का हौसला बढ़ाते हुए राजपा को लेकर कहा की बगैर कोई गठबंधन का हिस्सा बने आज बिहार में जितना सक्रिय कार्यकर्ता जमीनी स्तर तथा सोशल मीडिया पर कार्यरत हैं उतना गिने चुने पार्टियों में ही हैं।

ये भी पढ़ें: 

सवर्ण आयोग का गठन तथा संवैधानिक दर्जा सहित 5 सूत्री मांगों को लेकर जल्द हीं निकाली जायेगी सवर्ण अधिकार यात्रा

कोर्ट ने कहा गलती मान लीजिए, लेकिन आशुतोष ने कहा सवर्णों के अधिकारों कि बात कर कोई गलती नहीं की 

यह संकेत है की बिहार के लोग तेजी से राष्ट्रीय जन जन पार्टी और आशुतोष कुमार के नेतृत्व को स्वीकार कर रहे हैं। वहीं कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष सतीश कुमार ‘टुन्ना’ ने राष्ट्रीय अध्यक्ष आशुतोष कुमार के संकल्प को दुहराया।

मौके पर कार्यक्रम में उपस्थित पदाधिकारियों का भी बारी बारी से सबोधन हुआ। सबमें एकजुटता का जुनून दिख रहा था। सभी मिलकर “हर बूथ 5 यूथ मिशन” को सफल बनाने का जिम्मेदारी भी लिया। राजपा सुप्रिमों आशुतोष कुमार के आवाहन पर सभी पदाधिकारियों ने अपने घर राष्ट्रीय जन जन पार्टी का झंडा लगाने का भी संकल्प लिया।

राष्ट्रीय जन जन पार्टी नवादा जिला समिति विस्तार

राष्ट्रीय जन जन पार्टी नवादा जिला समिति विस्तार का कार्यक्रम में जिला स्तर तथा प्रखंड स्तर पर कई पदाधिकारियों की न्युक्ति की गयी। मौके पर जिले से पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता सीपु कुमार को नवादा जिला मीडिया प्रभारी का जिम्मेदारी दिया गया। नवादा जिला पार्टी विस्तार में नव न्युक्त सभी पदाधिकारियों की सूची नीचे है।

पद पदाधिकारी
जिला अध्यक्ष संजीव कुमार
जिला उपाध्यक्ष नवादा अभिनाश कुमार
जिला महासचिव प्रशांत चंचल
जिला मीडिया प्रभारी सिपु कुमार
जिला प्रवक्ता इंद्रसेन कुमार सिंह
जिला प्रखंड अध्यक्ष निशांत कुमार
अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष शिवशंकर चौहान
अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष मोहम्मद कौशर
हिसुआ प्रखंड अध्यक्ष गौतम सिंह
हिसुआ प्रखंड उपाध्यक्ष प्रिंस सिंह
हिसुआ प्रखंड सचिव रोहित कुमार सिंह
काशीचक प्रखंड अध्यक्ष गुलशन कुमार
नारदीगंज प्रखंड अध्यक्ष विकास कुमार
पकरीबरमा प्रखंड अध्यक्ष राज कुमार
काशीचक प्रखंड उपाध्यक्ष सौरभ कुमार
अकबरपुर प्रखंड सचिव रत्नेश कुमार
अकबरपुर प्रखंड उपाध्यक्ष गोपाल प्रसाद सिंह

वहीं कार्यक्रम को सफल बनाने में सामाजिक कार्यकर्ता संटू सिंह (फौजी) का अहम भूमिका रहा। बहुत ही कम समय में सराहनीय कार्यक्रम आयोजित कर जिले में “हर बूथ 5 यूथ मिशन” व पार्टी को मजबूत करने का संकल्प को आगे बढ़ाया।

हर बूथ 5 यूथ मिशन का मूल मंत्र के साथ राष्ट्रीय जन जन पार्टी नवादा जिला समिति का हुआ विस्तार (Har Booth 5 Youth)

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में राष्ट्रीय अध्यक्ष आशुतोष कुमार, राष्ट्रीय प्रधान महासचिव शैलेन्द्र कुमार, राष्ट्रीय प्रवक्ता कलामुद्दीन, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अंकित चंद्रयान, प्रदेश अध्यक्ष सतीश कुमार टुन्ना, प्रदेश कोषाध्यक्ष चंदन कुमार, प्रदेश प्रधान महासचिव गौतम कुमार, राष्ट्रीय विस्तारक राकेश कुमार पवन, नवादा जिलाध्यक्ष संजीव कुमार के साथ साथ और भी पार्टी के राष्ट्रीय एवं प्रदेश पदाधिकारी सामिल हुए।ये भी पढ़ें:

ऐसे विजय सिन्हा ने मार ली BJP में बाजी, सुबह स्पीकर थे, शाम में नेता विपक्ष बन गए वहीं तारकिशोर तकते रह गए

 राष्ट्रीय जन जन पार्टी के राज्यस्तरीय समिति का हुआ विस्तार, जानें किसको कौन पद मिला..

1 thought on “हर बूथ 5 यूथ मिशन का मूल मंत्र के साथ राष्ट्रीय जन जन पार्टी नवादा जिला समिति का हुआ विस्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *