मनीष कश्यप, manish kashyap, fir on manish kashyap, manish kashyap news,

मनीष कश्यप पर बिहार पुलिस ने दर्ज की FIR तो तेजस्वी यादव पर भड़के, कहा- करा दो गिरफ्तार, 2025 में नहीं बनने दूंगा CM

अपराध देश बिहार भूमिहार राजनीति राज्य

मनीष कश्यप | तमिलनाडु में बिहारी मजदूरों पर हमले की खबर पर बिहार में खूब राजनीति हुई। एक तरफ जहां बिहार पुलिस और तमिलनाडु पुलिस इसे फेक खबर बताती रही तो वहीं मजदूरों के बयानों के आधार पर मीडिया पर ‘बिहारी मजदूरों पर हमले’ से जुड़ी कई रिपोर्ट्स छापी गईं।

बिहार पुलिस ने फेक न्यूज ना फैलाने की चेतावनी दी थी और अब कई पत्रकारों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जिसमें मनीष कश्यप का नाम भी शामिल है। आपको बताएं मनीष कश्यप डिजिटल मीडिया के सबसे बड़े और चर्चित पत्रकार हैं। वो सच तक न्यूज़ नामक डिजिटल न्यूज़ चैनल चलाते हैं।

तेजस्वी यादव पर भड़के मनीष कश्यप

FIR दर्ज किये जाने के पर मनीष कश्यप ने एक वीडियो जारी किया और कहा कि बिहार के मजदूरों को अन्य प्रदेशों में परेशानी होती है, इस पर प्रदेश सरकार काम नहीं करना चाहती। अन्य राज्यों की सरकारें अपने मजदूरों को सहायता और सुरक्षा देती हैं लेकिन बिहार सरकार क्या कर रही हैं?

मनीष कश्यप पर बिहार पुलिस ने दर्ज की FIR तो तेजस्वी यादव पर भड़के, कहा- करा दो गिरफ्तार, 2025 में नहीं बनने दूंगा CM

मनीष कश्यप ने कहा है कि सीएम नीतीश कुमार समाचार पत्रों की बात मानकर अधिकारियों को निर्देश देने का ट्वीट करते हैं तो कुछ नहीं और अगर मैंने उन्हीं समाचार पत्रों के आधार से वीडियो बना दिया तो मैं गुनहगार कैसे हो गया?

“सीबीआई छापे से ध्यान भटकाने के लिए हुई FIR”

मनीष कश्यप ने कहा कि अख़बार की खबर, विधानसभा में हंगामा, मजदूरों के बयान और वायरल वीडियो को साक्ष्य नहीं मान सकते तो क्या हम तेजस्वी यादव के बात को साक्ष्य मानेंगे? उन्होंने तेजस्वी यादव पर हमला करते हुए कहा कि वो विपक्ष में रहते हुए पुलिस के खिलाफ क्या क्या बोलते थे?

मनीष कश्यप पर बिहार पुलिस ने दर्ज की FIR तो तेजस्वी यादव पर भड़के, कहा- करा दो गिरफ्तार, 2025 में नहीं बनने दूंगा CM

मनीष ने यह भी कहा कि राबड़ी देवी के आवास पर पड़े छापे से ध्यान भटकाने के लिए ही हमारे ऊपर FIR दर्ज हुई है। वैसे तमिलनाडु में मजदूरों के खिलाफ हो रहे अत्याचारों की चर्चा विधानसभा में भी हुई और इसी को आधार बनाकर खूब राजनीति भी हुई। लेकिन सवाल यह है की मनीष कश्यप पर हीं क्यों FIR हुई?

गिरफ्तार करने को लेकर दिया चुनौती

मनीष कश्यप ने अपने फेसबुक पर लाइव आकर इस मामले पर अपना पक्ष रखा। उन्होंने तेजस्वी यादव और बिहार पुलिस को कहा की वो जब चाहे हमें गिरफ्तार करना, मैं ख़ुद आ जाऊंगा। उन्होंने कई समाचार पत्र पर पहले हीं न्यूज़ छापने का आरोप भी लगाया।

FIR On Manish Kashyap, मनीष कश्यप पर हुआ FIR

सोशल मीडिया पर मनीष कश्यप किया ट्रेंड

आपको बताएं मनीष कश्यप पर FIR होने के बाद पूरे सोशल मीडिया पर मनीष कश्यप और #WeSupportManishKashyap ट्रेंड किया। हजारों की संख्या में लोग सरकार और प्रशासन के इस फैसले को गलत बताया। वहीं कई डिजिटल पत्रकार व न्यूज़ पोर्टल चलाने वाले पत्रकार का भी समर्थन मनीष कश्यप को मिला।

आज है मनीष कश्यप का जन्मदिन

मनीष कश्यप, manish kashyap, fir on manish kashyap, manish kashyap news, आज 9 मार्च है और मनीष कश्यप का जन्मदिन है। सुबह से लोग लगातार उनको जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं। लोग उनके लंबे उम्र और तरक्की की ईश्वर से कामना कर रहे हैं। आज मनीष कश्यप भारत में ऐसे मजबूत नाम और मिसाल बन गए हैं जो सरकार या किसी संस्था का जड़ हिला सकता है। आज हमारे तरफ से भी मनीष कश्यप को उनके जन्म दिवस पर अनंत बधाइयाँ।

ये भी पढ़ें:

Bihar Pacs News: अब परिवार से एक ही व्यक्ति बनेगा पैक्स का सदस्य, पटना हाईकोर्ट ने लिया बड़ा फैसला

दिल्ली के रामलीला मैदान में होगा भूमिहार त्यागी ब्राह्मण एकता महारैला, आशुतोष बोले अब भीख नहीं मांगेंगे , अपना हक़ लड़कर लेंगे

Bank Privatisation: SBI-PNB और BoB समेत कौन-कौन से बैंक होंगे प्राइवेट? नीति आयोग ने लिस्ट जारी कर चौंकाया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *