Mokama Byelection Result : मोकामा में राजद प्रत्याशी व अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी आगे, सटीक अपडेट

Mokama Byelection Result: मोकामा में राजद प्रत्याशी व अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी आगे, सटीक अपडेट

बिहार भूमिहार राजनीति

Mokama Byelection Result: मोकामा में राजद प्रत्याशी व पूर्व विधायक अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी अब तक के मतगणना में आगे चल रही है। मतगणना पटना के मिठापुर स्थित अर्यभट्ट नॉलेज यूनिवर्सिटी में हो रही है।

वहीं दोनो पक्षों से जीत का दावा किया जा रहा है। लेकिन रुझानों के अनुसार अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी साफ साफ चुनाव जीतती नजर आ रही हैं। पूर्व बाहुबली विधायक अनंत सिंह के पटना 1 मॉल रोड स्थित आवास पर कल से हीं जीत की पूरी तैयारी चल रही है। 

मोकामा उपचुनाव में भाजपा उम्मीदवार सोनम देवी के पक्ष में बाहुबली सुरजभान सिंह भी पुरा चुनावी कंपैन किया वहीं नीलम देवी के लिए पटना के विधान परिषद सदस्य व पूर्व मंत्री कार्तिक मास्टर अपना ताकत झोके हुए थे। ऐसा माना जाता है की मोकामा में अनंत सिंह को हराना मुश्किल हीं नहीं नामुंकिन है। 

लेकिन लोकतंत्र में जनता मालिक होती है तथा जनता का जनादेश सर्वोपरि होता है। पिछले 32 साल से मोकामा विधानसभा की विधायिकी अनंत सिंह के हीं परिवारों के हाथ में रहा है। अब इस बार देखना ये होगा की ललन सिंह अनंत सिंह को कितना टक्कर दे पा रहे हैं। 

Mokama Byelection Result

Mokama Byelection Result : मोकामा में राजद प्रत्याशी व अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी आगे, सटीक अपडेट

अभी 12 वां राउंड का गणना जारी है। नीचे राउंड वाइस वोट की सूची है। कुल 22 राउंड की मतगणना होनी है। पल पल के अपडेट के लिए पेज को रिफ्रेश करते रहिये। जैसे हीं कोई जानकारी मिलती है हम पेज को अपडेट करते रहते हैं। आप पेज को रिफ्रेश करना ना भूले। 

राउंड भाजपा राजद
1 3508 4159
2 5451 9435
3 8069 12760
4 10191 15882
5 13162 18657
6 15032 22756
7 17056 26595
8 20276 30960
9 24299 35036
10 27064 39063
11 30556 42603
12 33944 46096
13 37798 49376
14 40228 53763
15 44321 58536
16 47594 62311
17 51398 66587
18 54258 70746
19 57141 73893
20 60402 76979
21 62939 79646
22    

सभी चरण के मतगणना के बाद अनंत सिंह की पत्नी व राजद समर्थित उम्मीदवार नीलम देवी करीब साढ़े सोलह हजार वोट से विजय घोषित हुई। 

ये भी पढ़ें:

बाहुबली अनंत सिंह से ‘छोटे सरकार’ बनने की पूरी कहानी….

Mokama Bypoll: बाहुबली Anant Singh की पत्नी के समर्थन में उतरे Nitish Kumar, RJD ने शेयर किया वीडियो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *