बिहार के टॉप 5 ट्विटर फॉलोवर्स वाले नेता

बिहार के टॉप 5 ट्विटर फॉलोवर्स वाले नेता, इनके ट्विटर पर मिलियन्स में है फॉलोवर्स – बोलता है बिहार

बिहार राजनीति

बिहार के टॉप 5 ट्विटर फॉलोवर्स वाले नेता: हम आपको आज बिहार के टॉप 5 नेता के बारे मे बतायेंगे जिनके ट्विटर पर जबर्दस्त फॉलोवर्स हैं और वो हमेशा ट्वीट ट्वीट खेलते रहते हैं। और हाँ ये सब मिलियन फॉलोवर्स के लिस्ट मे शामिल हैं।

बिहार के टॉप 5 ट्विटर फॉलोवर्स वाले नेता

5. कन्हैया कुमार

ट्विटर पर मिलियन फॉलोवर्स वाले लिस्ट में नेता में 5वें नंबर पर नाम है कन्हैया कुमार का। जब ये बोलने लगते हैं तब बोलते हीं रह जाते हैं। ट्विटर पर भी ये खूब बोलते हैं। ये युवा तेजतर्रार नेता हैं। कन्हैया कुमार JNU स्टूडेंट यूनियन के अध्यक्ष बने थे तब ये अचनाक सुर्खियों में आये थे। तब इनका आज़ादी वाला नारा तेजी से वायरल हुआ था। नारे को लेकर इतना बिबाद बढ़ गया था की मामला थाने से होते हुए कोर्ट तक जा पहुँचा।

इसके लिए उन्हें तिहार जेल में भी रहना पड़ा। जेल से बहार आने के बाद ये CPI जॉइन कर लिए थे। फिर इन्होंने बिहार के बेगूसराय से 2019 के लोकसभा चुनाव भी लड़ा था हालांकि इनकी जबर्दस्त हार हुई थी। आपको बताएं बेगूसराय से भाजपा के कद्दावर नेता गिरिराज सिंह ने इन्हें 4 लाख से अधिक वोटो से हराया था। कहा जाता है CPI में कुछ नेता से इनकी खटपट हो गया था तब इन्हें राहुल गांधी ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता दिलाई थी।

बिहार के बेगूसराय के रहने वाले कन्हैया प्रखर वक्ता माने जाते हैं। न्यूज़ चैनल पर इनके डिबेटे सुनने को बेचैन रहते हैं। कहा जाता है की JNU छात्र संघ के अध्यक्ष पद की जिसदिन वोटिंग थी उसके एक दिन पहले दिया गया भाषण वहाँ के स्टूडेंट को काफी मोटिवेट कर गया था। कहा जाता है की वही भाषण इनके जीत का कारण बन गया था। कन्हैया कुमार ट्विटर पर भी छाए रहते हैं। कोई बड़ा एवेंट या राजनीतिक घटना पर ये जरूर ट्वीट करते हैं। ट्विटर पर इनकी फॉलोवर्स की संख्या 3.5 मिलियन है और तेजी से बढ़ भी रहा है।

4. तेजस्वी यादव

इस लिस्ट में तेजश्वि यादव चौथे नंबर पर है। तेजस्वी यादव ट्विटर पर काफी एक्टिव रहते हैं। वैसे तो तेजस्वी यादव से ज्यादा ट्वीट भाजपा के नेता सुशील मोदी करते हैं लेकिन सुशील मोदी फॉलोवर्स की संख्या में तेजस्वी से काफी पीछे है। तेजस्वी यादव इतना ट्वीट करते हैं की कभी कभी इनके ट्वीट से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी झल्ला जाते हैं। जदयू के कुछ नेता तो तेजस्वी यादव को “ट्विटर बबुआ” भी कह कर मजाक उड़ाते हैं।

लेकिन इतना तो तय है की तेजस्वी यादव ट्वीट के माध्यम से विरोधियों को तिलमिला देते हैं। इनके ट्वीट पर लोगों का रिएकसन भी खूब होता है। लोग तो लाइक, रिट्वीट भी जम कर करते हैं। इनके ट्विटर एकाउंट को अगर आप खंगालेंगे तो पाएंगे की ये डेली बिहार से जुड़े मुद्दे ज्यादा उठाते हैं। इनके ट्वीट ज्यादतर भाजपा और नीतीश कुमार को हीं निशाना बनाता है। लिखकर हीं सिर्फ नहीं ये फोटो भी खूब शेयर करते हैं। राजनीतिक से अलग कोई एवेंट का भी फोटो ये शेयर करते हैं।

चाहे इनके गोलगप्पे खाने का मामला हो या फिर घर में क्रिकेट की बात हो या फिर किसी शादी समारोह में भाग लेना हो, फोटो भी ये शेयर करते हैं। तेजस्वी की ट्विटर फॉलोवर्स की संख्या 3.9 मिलियन हैं। एक साल पहले इनके फॉलोवर्स की संख्या 3.3 मिलियन्स थी लेकिन अब ये अधिकतर ट्वीट ऑफिस ऑफ तेजस्वी यादव से करते हैं।

3. रविशंकर प्रसाद

ट्विटर पर मिलियन्स फॉलोवर्स वाले नेता के लिस्ट मे तीसरे नंबर पर भाजपा के वरीय नेता रविशंकर प्रसाद का नाम है। हालांकि हम इस मामले में इन्हें छुपे रुस्तम भी कह सकते हैं क्योंकि ये बहुत लाइमलाइट में नहीं रहते हैं लेकिन इसके बाद भी इनकी फॉलोवर्स की संख्या मिलियन्स में होना बड़ी बात है। रविशंकर प्रसाद भाजपा नेताओं में बड़ा नाम है। इनका पार्टी के अंदर बड़ा प्रभाव है।

बोलता है बिहार के बारे में जानने के लिए क्लिक करें

रविशंकर प्रसाद केंद्र में कई चरम मंत्री रहे हैं। इनको कानून और टेलिकॉम जैसे बड़ी मंत्रालय की भी जिम्मेदारी मिल चुकी है। हालांकि ये पहले राज्यसभा के मध्यम से संसद बने थे और बाद में 2019 में पटना साहिब लोकसभा क्षेत्र से चुनाव जीत कर सांसद बने। इन्होंने 2019 में कांग्रेस की और से चुनाव लर रहे सत्रुघन सिन्हा को बड़ी मार्जिन से हराया था।

रविशंकर प्रसाद ट्विटर

रविशंकर प्रसाद की राजनीतिक जीवन का शुरुआत 1970 में एक छात्र नेता की तरह हुई थी। उस समय प्रधानमंत्री इंद्रा गांधी के खिलाफ हो रहे विरोध प्रदर्शन में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया था। जयप्रकाश नारायण के नेतृत्व में हो रहे छात्र आंदोलन में ये अखिल भारतीय विधार्थी परिषद की सक्रिय छात्र नेता की रूप में काम करते रहे। अपने कॉलेज के दिनों में ये पटना यूनिवर्सिटी छात्र संघ के ये सहायक महासचिव बने। 1995 से भाजपा राष्ट्रिय कार्यकारणी के सदस्य भी हैं।

रविशंकर प्रसाद अटल विहारी वजपाय के सरकार में 2001 से 2003 तक कोयला एवं खान राज्य मंत्री रहे। वाजपेयी ने इन्हें कानून मंत्री का अतिरिक्त जिम्मेदारी भी दिया। नरेंद्र मोदी के दोनों कार्यकाल में इन्हें मंत्री बनाया गया लेकिन कुछ दिन पहले वो पद अब दूसरे को दे दिया गया। रविशंकर प्रसाद भी ब्लू टिक वाले एकाउंट होल्डर हैं। लेकिन वे ट्वीट से ज्यादा रिट्वीट करते हैं। खासकर प्रधानमंत्री मोदी के ट्वीट को जमकर रिट्वीट करते हैं। मोदी के कल्याणकारी योजनाओं को भी खूब प्रसारित करते हैं। रविशंकर प्रसाद के ट्विटर पर 5.3 मिलियन्स फॉलोवर्स हैं।

2. लालू यादव

इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर तेजस्वी यादव के पिता और राजद सुप्रिमों लालू यादव का नाम है। लालू यादव अगस्त 2012 में ट्विटर को जॉइन किये थे। उन्होंने अभी तक लगभग 5000 हीं ट्वीट किये हैं लेकिन ये अपने ट्वीट के माध्यम से काफी सुर्खियों में रहते हैं। लालू यादव विरोधियों पर कड़ी कटाक्ष के लिए जाने जाते हैं। लालू यादव कभी प्रधानमंत्री मोदी को घेरते हैं तो कभी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तंज कसतें हैं।

 


लालू यादव अधिकतर महंगाई, बेरोजगारी, जातीय जनगणना जैसे जन सरोकार के मुद्दे पर खूब ट्वीट करते हैं। कहा जाता है की राजद का आईटी सेल काफी मजबूत है। अब तो लालू यादव जमानत पर जेल से बाहर भी आ चुके हैं लेकिन पहले इनके कहने पर इनके घर या ऑफिस के लोग ट्वीट करते थे। पहले तो ये फॉलोवर्स की मामला में बिहार में सबसे आगे थे लेकिन अब बिहार में एक हीं नेता इनसे आगे हैं। लालू यादव महज 147 लोगों को हीं फॉलो करते हैं लेकिन इनके फॉलोवर्स की संख्या 6.1 मिलियन हैं। ये कभी भोजपुरी में तो कभी एक शब्द ट्वीट कर सुर्खियां बटोर लेते हैं।

1. नीतीश कुमार

सोशल मीडिया पर नीतीश कुमार नंबर 1 पर हैं। पिछले कई वर्षों से बिहारी नेताओं में ये ट्विटर पर नंबर 1 का ताज अपने नाम रखे हुए हैं। इसी बात से आप अंदाजा लगा सकते हैं की लोग नीतीश कुमार को कितना पसंद करते हैं। नीतीश कुमार अभी तक बहुत कम हीं ट्वीट किए हैं। वे कभी अनाप सनाप ट्वीट नहीं करते तथा सोशल मीडिया का कोई दुरूपयोग करे, ये भी नीतीश कुमार को पसंद नहीं है।

नीतीश कुमार ट्विटर

नीतीश कुमार हमेशा और केवल जन हित की बात करते हैं। ये लोगों से खुदसे संवाद करते हैं। ये जानते हैं की इनकी कही बातों को लोग ध्यान से सुनते हैं। कोरोना काल में नीतीश कुमार ट्विटर पर काफी एक्टिव थे और जन हित के लिए क्या क्या कदम उठाए जा रहे हैं इसकी जानकारी देते थे। इतना हीं नहीं लोकडाउन से लेकर उनलॉक तक के खबर नीतीश कुमार बिहार के लोगों को ट्विटर के हीं माध्यम से दिये थे।

कहा जाता है की मननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के भी आईटी सेल काफी मजबूत है और नीतीश कुमार 50 से भी कम लोगों को फॉलो करते हैं लेकिन इनके फॉलोवर्स काफी तबाद में है। नीतीश कुमार के ट्विटर फॉलोवर्स की संख्या 7.5 मिलियन हैं। आपको बताएं नीतीश कुमार के फॉलोवर्स महज एक साल में 1 मिलियन बढ़ गए हैं। नीतीश कुमार ने मई 2010 में ट्वीटर जॉइन किया था।

बिहार के टॉप 5 ट्विटर फॉलोवर्स वाले नेता

बोलता है बिहार के ट्विटर हैंडल से जुड़ें

4 thoughts on “बिहार के टॉप 5 ट्विटर फॉलोवर्स वाले नेता, इनके ट्विटर पर मिलियन्स में है फॉलोवर्स – बोलता है बिहार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *