राष्ट्रीय जन जन पार्टी राज्यस्तरीय समिति विस्तार

राष्ट्रीय जन जन पार्टी के राज्यस्तरीय समिति का हुआ विस्तार, जानें किसको कौन पद मिला

देश पटना बिहार भूमिहार राजनीति राज्य

कल यानी 13 अगस्त को पटना के रविंद्र भवन में राष्ट्रीय जन जन पार्टी के राज्यस्तरीय समिति विस्तार कार्यक्रम संपन्न हुआ जिसमें पार्टी द्वारा राज्यस्तर तथा जिलास्तर पर कई नये पदाधिकारियों की न्युक्ति हुई।

आपको बताएं सुबह के 11 बजे से प्रारंभ हुए कार्यक्रम शाम 4:30 बजे तक चला। कार्यक्रम के दौरान पहले राष्ट्रीय जन जन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय आशुतोष कुमार द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित लोगों का स्वागत किया गया। फिर राजपा सुप्रिमों आशुतोष कुमार द्वारा प्रेस वार्ता की गयी।

राष्ट्रीय जन जन पार्टी राज्यस्तरीय समिति विस्तार

प्रेस वार्ता में पार्टी सुप्रिमों आशुतोष कुमार ने मिलाजुलाकर बिहार को बदलने और नये रोजगार युक्त, भ्रष्टाचार मुक्त, अपराध मुक्त, शिक्षा युक्त बिहार आदि बनाने को लेकर चर्चा की। उन्होंने कहा बिहार युवा राज्य है लेकिन इसे अन्य राज्यों ने मजदूरों की फैक्टरी बना दिया है। यहाँ मजदूर तैयार कियेजाते हैं और उसे अपने रोजीरोटी के लिए अन्य राज्य जाना पड़ता है जहाँ बिहारियों को शाररीक व मानसिक रूप से प्रतरित किया जाता है।

ये भी पढ़ें: 

राजपा के सुखद एवं जीत भड़े भविष्य के लिए राष्ट्रीय प्रवक्ता बल्लभ बादशाह द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष आशुतोष कुमार के नाम एक खुला पत्र…

सोशल मीडिया पर की गई अपमानजनक टिप्पणी भी SC/ ST एक्ट के दायरे में आएगी: केरल हाईकोर्ट

चर्चित सवर्ण नेता आशुतोष कुमार आगे कहते हैं की बिहार में उद्योग और रोजगार की आपार संभावनाएं हैं लेकिन सत्ता पाने की होड़ में इसे नजरंदाज किया जाता रहा है। उन्होंने बिहार की वर्तमान राजनीति और राजनीतिक उलटफेर पर भी अपना विचार रखा। उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तंज कसते हुए कहा की बिहार को युवा नेतृत्व की जरूरत है जो बिहार में विकास की गंगा बहाए।

नीतीश कुमार को लेकर मीडिया द्वारा पूछे गए सवाल का जबाब देते हुए पूर्व सैनिक व राजपा अध्यक्ष आशुतोष कुमार ने कहा की नीतीश कुमार कब पलटी मार ले इसका किसी को अंदाजा नहीं है। उन्हें सिर्फ कुर्सी से प्रेम है, बिहार चाहे उनके सत्ता सुख में बर्बाद हीं क्यों ना हो जाए।

राष्ट्रीय जन जन पार्टी राज्यस्तरीय समिति विस्तार

जाती विशेष को लेकर जनता का भ्रम दूर किया

राष्ट्रीय जन जन पार्टी के विस्तार का मूल कार्यक्रम संपन्न होने के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष आशुतोष कुमार द्वारा पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को अपने संबोधन में उनकी पार्टी राजपा से जुड़े जातीय टैग को लेकर भ्रम दूर किया। आशुतोष ने कहा उनकी पार्टी किसी खास जाती की पार्टी नहीं है, राजपा जन जन की पार्टी है। और हम जन की बात करते हैं।

उन्होंने लोगों को समझाते हुए कहा हर राजनीतिक दल में किसी एक जाती का संख्या तो स्वभाविक है की ज्यादा होगा। जैसे राजद में यादवों की संख्या ज्यादा है, जदयू में कुर्मी की संख्या ज्यादा है, भाजपा में बनियों की संख्या ज्यादा है, ठीक उसी प्रकार राष्ट्रीय जन जन पार्टी में वैसे हीं भूमिहारों की संख्या ज्यादा है लेकिन यहाँ सभी जातियों, धर्मों के लोगों के लिए द्वार खुले हैं। जिन्हें भी राजपा की विचारधारा अच्छी लगती है वे आसानी से बिना कोई संदेह के पार्टी से जुड़ सकते हैं।

ये भी पढ़ें:

सवर्ण आयोग का गठन तथा संवैधानिक दर्जा सहित 5 सूत्री मांगों को लेकर जल्द हीं निकाली जायेगी सवर्ण अधिकार यात्रा

आप की अदालत में चर्चित सवर्ण नेता तथा राजपा सुप्रिमों आशुतोष कुमार को बुलाने की उठी मांग, जानें 

राजपा पदाधिकारियों को आशुतोष का संदेश

राजपा राज्यस्तरीय समिति विस्तार कार्यक्रम संपन्न होने के बाद आशुतोष कुमार द्वारा पार्टी पदाधिकारियों के नाम एक संदेश दिया गया जिसमें वे बोले सिर्फ न्युक्ति पत्र, पिला गमछा, माला और कुर्ता से पार्टी मजबूत नहीं होती है। पार्टी को सबसे अधिक मजबूती निष्ठवान कार्यकर्ताओं के अथक मेहनत और लग्न से मिलती है।

राष्ट्रीय जन जन पार्टी विस्तार

वे बोले पद का ज्यादा महत्व नहीं है, आपके काम का ज्यादा महत्व है। उन्होंने राष्ट्रीय जन जन पार्टी के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष का उदाहरण देते हुए कहा आज समरेश चौधरी से सबको सीखना चाहिए। वे कैसे आज अपने मेहनत के बदौलत पूरे झारखंड में नाम किये हुए हैं। आशुतोष कुमार आगे कहते हैं पार्टी को समरेश जी जैसे कार्यकर्ता (पदाधिकारी) की जरूरत है।

2025 तक बूथ स्तर तक राजपा का होगा विस्तार

आशुतोष कुमार ने पार्टी कार्यकर्ताओं को आश्वस्त करते हुए कहा आने वाले 2025 के विधानसभा चनाव मे राष्ट्रीय जन जन पार्टी का बिहार के हर बूथ पर कम से कम 5 कार्यकर्ता अवश्य होगा। उन्होंने चरणबद्ध तरीके से पार्टी विस्तार के आगामी रूपरेखा पर भी चर्चा की। प्रखंड स्तरीय और पंचायत स्तरीय समिति विस्तार कार्यक्रम भी जल्द होगा।

राष्ट्रीय जन जन पार्टी जिलाध्यक्ष बिहार प्रदेश

कल यानी 13 अगस्त को राष्ट्रीय जन जन पार्टी के राज्यस्तरीय समिति विस्तार कार्यक्रम में कई पद पर पदाधिकारियों की न्युक्ति हुई। प्रदेश स्तर , जिला स्तर और पार्टी प्रवक्ताओं की न्युक्ति हुई। इस पोस्ट में हम बिहार प्रदेश के विभिन्न जिलों में न्युक्त जिलाध्यक्षओं की सूची आपके सामने प्रस्तुत करते हैं। जैसे हीं अन्य लोगों की न्युक्ति की सूचना मिलेगी, हम आपको अवश्य बतायेंगे।

जिला जिलाध्यक्ष
बेगूसराय रंधीर कुमार सिंह
समस्तीपुर सुदर्शन सिंह
लखीसराय राजीव रंजन
दरभंगा नयन रंजन
मधुबनी रंजीत ठाकुर
गया पिंटू शर्मा
जहानाबाद नीरज शर्मा
नवादा संजीव कुमार
शेखपुरा गोपाल कुमार
बक्सर रमेश पांडेय
छपरा कुणाल सिंह
अररिया दीपेंद्र नारायण पांडे
मुंगेर शिवशंकर राय
मुज्जफरपुर राहुल आदित्य
अरवल दिपु भारद्वाज
कैमुर आकाश राय
जमुई राजीव रंजन
पटना ग्रामीण ग्रामीण बिदेश कुमार
वैशाली प्रमोद पांडे
रोहतास प्रकाश राय
खगड़िया गौरव कुमार
भागलपुर सुदर्शन कुमार
सिवान बाबू लाल चौधरी
औरंगाबाद राहुल तिवारी (कार्यकारी)
————- ————————

ये भी पढ़ें: 

कोर्ट ने कहा गलती मान लीजिए, लेकिन आशुतोष ने कहा सवर्णों के अधिकारों कि बात कर कोई गलती नहीं की

समाजसेवी शैलेंद्र कुमार ने जहानाबाद लोकसभा चुनाव राष्ट्रीय जन जन पार्टी के सिंबल पर लड़ने का किया एलान…

जरूर देखें:

1 thought on “राष्ट्रीय जन जन पार्टी के राज्यस्तरीय समिति का हुआ विस्तार, जानें किसको कौन पद मिला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *