मुख्य पार्षद फारबीसगंज गुंजन सिंह (Chief Councilor Gunjan Singh)

मुख्य पार्षद फारबिसगंज : फारबिसगंज में समुचित विकास के लिए जरूरी है गुंजन सिंह, 6 माह के कम अवधि में किया साबित

अररिया बिहार भूमिहार राजनीति

मुख्य पार्षद फारबिसगंज: बिहार में बहु प्रतीक्षित नगर निकाय चुनाव 2022 की तारीखों का एलान हो गया है। दशहरा और दिवाली के दौरान राज्‍य के शहरों में चुनाव की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। पहले चरण का चुनाव 10 अक्‍टूबर को होगा।

12 अक्‍टूबर को पहले चरण की मतगणना होगी। चुनाव के नतीजे उसी दिन आ जाएंगे। दूसरे चरण के तहत 20 अक्‍टूबर को मतदान और 22 अक्‍टूबर को मतगणना होगी। 10 सितंबर से पहले चरण के लिए नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू की गयी।

नगर निकाय चुनाव के तहत वार्ड पार्षद, उप मुख्‍य पार्षद या उप मेयर और मुख्‍य पार्षद या मेयर पद के लिए मतदान कराया जाएगा। सभी तीन पदों के लिए नगर निकाय वार आरक्षण सूची आयोग ने जारी कर दी है, जिसे आयोग की आध‍िकारिक वेबसाइट (http://sec.bihar.gov.in/) पर जाकर भी देखा जा सकता है।

वहीं फारबिसगंज में 03 मुख्य पार्षद 01 उप मुख्य पार्षद और शेष 12 अभ्यर्थियों ने वार्ड पार्षद पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया। फारबिसगंज नगर परिषद मुख्य पार्षद पद के लिए निवर्तमान मुख्य पार्षद गुंजन सिंह (Chief Councilor Gunjan Singh) पति मंटू सिंह, बीणा देवी, सुनीता जैन ने और उप मुख्य पार्षद पद के लिए नूतन भारती ने नामांकन दर्ज कराया।

मुख्य पार्षद फारबिसगंज गुंजन सिंह (Chief Councilor Gunjan Singh)

आपको बताएं पिछले वर्ष फारबिसगंज नगर परिषद में मुख्य पार्षद की कुर्सी 2 माह से खाली पड़े होने के बाद नगर परिषद के मुख्य पार्षद (Chief Councilor Of Forbesganj) की कुर्सी पर आखिरकार 19 वें मुख्य पार्षद के रूप में गुंजन सिंह (Gunjan Singh) को निर्विरोध चुना गया।

आपको बताएं फारबिसगंज नगर परिषद् क्षेत्र से बतौर मुख्य पार्षद गुंजन सिंह (Gunjan Singh Forbesganj) ने सिर्फ 6 महीने के छोटे कालखंड में भी अकल्पनीय कार्य कर फारबिसगंज में चौमुखी विकास, अमन चैन, भाईचारा, साफ सफाई आदि सुनिश्चित कर वहाँ के जनता का दिल जीत ली। सूत्रों के हवाले से मिली खबर के अनुसार फारबिसगंज में हर जगह फिर गुंजन सिंह का बोलबाला है। वहीं पति समाजसेवी मंटू सिंह (Mantu Singh Forbesganj) का फारबिसगंज में काफी पकड़ है।

मुख्य पार्षद फारबिसगंज गुंजन सिंह (Chief Councilor Gunjan Singh)

फारबिसगंज नगर परिषद क्षेत्र में LED वैपर, CCTV कैमरा लगवाने की बात हो चाहे आवास योजना के लभुकों को सहायता करना, जलजमाव की स्थिति से छुटकारा दिलाना, नाला हो या सड़क बनवाना, सभी कार्यों में गुंजन सिंह बहुत आगे दिखी। शायद इसी कारण इस बार भी फारबिसगंज के जनता उनको अपना आशीर्वाद देने के मूड में हैं।

6 माह के अवधि में किया गया कार्य का विवरण
  • मुख्य पार्षद बनते ही शहर को अन्धकार मुक्त करने के लिए L.ED. वैपर की समूचित व्यवस्था किया गया।
  • नये रेलवे ढ़ाला पे फारबिसगंज में प्रथम डिवाडर युक्त रोड का निर्माण।
  • अपराध मुक्त शहर बनाने के लिए बिहार में प्रथम सोलर संचालित C. C. T.V. कैमरा का मुख्य मार्गो पर स्थापित किया गया।
  • शहरी क्षेत्रों आवास योजना के द्वारा सात सौ लाभुको को लाभ पहुँचाया गया।
  • बारिश में बड़ा शिवालय के अंदर गंदे नाले के पानी के समाधान के लिए दोनों ओर आर.सी.सी. नाला का निर्माण आई.टी.आई. स्थित कब्रिस्तान में रास्ता सुगम बनाने के लिए सड़क का निर्माण ।
  • फारबिसगंज शमसान के गंदगी और पानी की समस्या का सामाधान के लिए सौंदर्यकरण का कार्य करना ।
  • सदर रोड के जलजमाव समस्या को देखते हुए पोस्ट ऑफिस चौक से विजय सिनेमा हाल तक नाला का शिलान्यास करवाया गया।
  • शहर की साफ सफाई के लिए समुचित प्रयास किया गया। छठव्रतीयों की समस्याओं को देखते हुए रातों रात कोठीहाठ चौक पे नहर तक सड़क का निर्माण।

ये भी पढ़ें:

चीता, बाघ और तेंदुआ…तीनों को लेकर अगर आप है कन्फ्यूज तो जानिए अंतर…इस खूबी के लिए जाना जाता है चीता

इस बार भी पाई शिक्षण संस्थान रहा अब्बल, भरत अग्रवाल ने 98%, प्रीतम भगत 97%, लिजा बैद 96% लाकर स्कूल का नाम किया रौशन….

1 thought on “मुख्य पार्षद फारबिसगंज : फारबिसगंज में समुचित विकास के लिए जरूरी है गुंजन सिंह, 6 माह के कम अवधि में किया साबित

  1. बहुत हीं कम दिनों में इतना कार्य करना, ये आज के राजीनीतिक हालत से बिल्कुल अलग है। हर जगह जनता को ऐसे नेता का चयन करना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *