जिलाध्यक्ष रामकुमार राय के नेतृत्व में भाजपा सुपौल नितीश कुमार के खिलाफ किया धरना प्रदर्शन

जिलाध्यक्ष रामकुमार राय के नेतृत्व में भाजपा सुपौल नितीश कुमार के खिलाफ किया धरना प्रदर्शन

बिहार राजनीति सुपौल

आज दिनांक 17 अक्टूबर 2022 को भारतीय जनता पार्टी सुपौल के द्वारा समाहरणालय सुपौल के समक्ष बिहार सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया गया जिसकी अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष रामकुमार राय ने किया एवं धरना कार्यक्रम का संचालन भाजपा अति पिछड़ा मोर्चा के जिला अध्यक्ष अशोक सम्राट ने किया।

धरना कार्यक्रम के माध्यम से 7 सूत्री मांग राज्यपाल के नाम जिला पदाधिकारी सुपौल के माध्यम से सौंपा गया। धरना कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष राम कुमार राय ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अति पिछड़ा विरोधी है। भाजपा समाज के कमजोर वर्ग पिछड़ा, अति पिछड़ा महिलाओं एवं दलितों के समुचित उत्थान के समर्थक हैं।

जिलाध्यक्ष रामकुमार राय के नेतृत्व में भाजपा सुपौल नितीश कुमार के खिलाफ किया धरना प्रदर्शन

इतना ही नहीं जनसंघ काल से ही उन्हें सामाजिक आर्थिक और राजनीतिक रूप से सशक्त बनाने में बेहद व्यापक एवं प्रभावशाली भूमिका निभा रही है। भाजपा ने अति पिछड़ा समाज से नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने का काम किया और बिहार में रेणु देवी को उपमुख्यमंत्री भी बनाने का काम किया।

धरना कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष नागेंद्र नरेंद्र ठाकुर ने कहा कि 1990 से बिहार में लालू जी की सरकार रही 2005 तक अति पिछड़ों के अधिकार की बात राजनीति में विमर्श का केंद्र नहीं रहा।

जब 2005 में नीतीश कुमार के साथ भाजपा की साझा सरकार बनी तब 2006 में अति पिछड़े, महिलाओं, महा दलितों के लिए सरकारी नौकरियों स्थानीय निकाय चुनाव एवं नगर निकाय चुनाव में आरक्षण की व्यवस्था की गई।

वहीं पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ विजय शंकर चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के आलोक में बिहार सरकार नगर निकाय चुनाव में अति पिछड़ा वर्ग के साथ खिलवाड़ कर रही है।सभी प्रत्याशियों के साथ अन्याय हुआ है उनका आर्थिक मानसिक शारीरिक एवं सामाजिक क्षति हुआ है। जिनकी भरपाई नीतीश कुमार को करना होगा। वहीं भाजपा अति पिछड़ा मोर्चा के जिला अध्यक्ष अशोक सम्राट ने कहा कि नीतीश कुमार जी अति पिछड़ा की घड़ियाली आंसू बहा रही है।

उन्होंने अति पिछड़ा के नाम पर समाज का शोषण किया अगर वे अति पिछड़ा के हिमायती हैं तो अति पिछड़ा वर्ग से उपमुख्यमंत्री भी बनाकर पेश करें।कांग्रेस और लालू जी के शासनकाल में 23 वर्षों तक पंचायत चुनाव नहीं हुआ बिहार के नगर विकास मंत्री तेजस्वी यादव हैं वे नहीं चाहते कि नगर निकाय चुनाव हो और अति पिछड़ा वर्ग को आरक्षण का लाभ मिले वे अपने पिता के तर्ज पर चाहते हैं कि निकाय चुनाव नहीं हो और नगर निकाय से मोटी रकम की उगाही सीधे तेजस्वी के हाथ जाए।

धरना कार्यक्रम को जिला महामंत्री मनोज कुमार सिंह,सरोज कुमार झा, श्याम पौद्दार,बलराम कामत,मनोज पाठक, रणधीर ठाकुर,सुमन झा, मुकेश मेहता,महेश देव, मिथिलेश यादव,राधेश्याम मेहता,डॉ शमशाद आलम, सुरेंद्र पाठक, देवेंद्र झा ने भी संबोधित किया। धन्यवाद ज्ञापन किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष नलिन जायसवाल ने किया।

धरना कार्यक्रम में जिला महामंत्री कुणाल कुमार, राघवेन्द्र झा राघव,गौरव गुप्ता, परमानंद सिंह,जयवीर यादव, प्रकाश झा, सत्यनारायण शर्मा,विनीत सिंह,शिव कुमार मुखिया, भोलानाथ जायसवाल, मदन राय,बागेश्वर महाराज,किशोर ठाकुर, रंजीत कामत, विद्याकांत मिश्र,सुमन झा,विजेंद्र कामत,चंदेश्वरी चौपाल, पूर्व मुखिया रेखा देवी,शिवचंद्र ठाकुर,समीर भारद्वाज, बिजेंदर कामत,दिनेश शर्मा,शिवन राम,रंजीत साह,अविनाश झा, बैद्यनाथ चौधरी,अरुण यादव सहित कई कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

ये भी पढ़ें: 

Sarkari Naukri Bihar: बिहार सरकार जल्द करने जा रही 1 लाख 60 हजार पदों पर भर्ती, तेजस्वी ने किया ऐलान

बाहुबली अनंत सिंह से ‘छोटे सरकार’ बनने की पूरी कहानी….

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *