Ashutosh Kumar In Mokama: अनंत सिंह के पत्नी 'नीलम देवी' के लिए राजपा सुप्रीमों आशुतोष कुमार मांगेंगे वोट, 28 को है मोकामा दौरा

Ashutosh Kumar In Mokama: अनंत सिंह के पत्नी ‘नीलम देवी’ के लिए राजपा सुप्रीमों आशुतोष कुमार मांगेंगे वोट, 28 को है मोकामा दौरा

बिहार भूमिहार राजनीति

Ashutosh Kumar In Mokama: मोकामा में चुनावी माहौल काफी गर्म है और इसी बीच राजपा सुप्रिमों आशुतोष कुमार ने भी अनंत सिंह के पत्नी नीलम देवी के समर्थन में वोट मांगने की बात कहते हुए राजनीतिक हलचल बढ़ा दिया है। मोकामा के पूर्व बाहुबली विधायक अनंत सिंह के विधायकी चली जाने पर वहाँ उपचुनाव होना है। 3 नवंबर को वहाँ मतदान है। 6 नवंबर को परिणाम आयेगी।

मोकामा में महागठबंधन समर्थित उम्मीदवार व छोटे सरकार कहे जाने वाले अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी चुनावी मैदान में है। नीलम देवी के खिलाफ एनडीए से बाहुबली ललन सिंह की पत्नी सोनम देवी चुनावी मैदान में है। वैसे तो कुल प्रत्याशी की संख्या 6 है लेकिन सीधा टक्कर सिर्फ नीलम देवी और सोनम देवी के बीच है।

मोकामा में भाजपा 17 साल बाद अपने चुनावी चिन्ह पर चुनाव लड़ रही है और सामने लगातार 5 बार विधायक रहे अनंत सिंह की पत्नी चुनावी मैदान में है। मोकामा क्षेत्र अनंत सिंह का मजबूत गढ़ माना जाता है। इससे पहले अनंत सिंह के खिलाफ सोनम देवी के पति ललन सिंह भी 3 बार चुनाव लड़ा है लेकिन एक बार भी सफलता नहीं मिली है।

Ashutosh Kumar In Mokama: अनंत सिंह के पत्नी 'नीलम देवी' के लिए राजपा सुप्रीमों आशुतोष कुमार मांगेंगे वोट, 28 को है मोकामा दौरा

सोनम देवी को चुनाव जीताने के लिए एनडीए एड़ी चोटी की दम लगाई हुई है। भाजपा द्वारा 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की गयी है। इस सूची में योगी सहित कई बड़े बड़े नेता शामिल है। भाजपा मोकामा में मोदी-योगी, जय श्री राम, राम मंदिर, कीचड़ में कमल… यही सब चुनावी मुद्दा बनाई हुई है। वहीं बाहुबली सुरजभान सिंह व भाई चंदन सिंह भी लगातार सोनम देवी के लिए वोट मांग रहे हैं।

वहीं नीलम देवी के पक्ष में चुनावी प्रचार करने वाले पहले सिर्फ राजद के नेता दिखाई दे रहे थे। अब महागठबंधन के अन्य बड़े नेता ने भी मैदान में उतर गए हैं। बुधवार को जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष व मुंगेर संसद ललन सिंह नीलम देवी के पक्ष में वोट मांगते नजर आये। राजद के तरफ से एमएलसी अजय कुमार सिंह और कार्तिक मास्टर पुरा दम खम लगाए हुए हैं। एमएलसी अजय सिंह विधानसभा क्षेत्र के सभी गाँव के प्रत्येक घर जाकर नीलम देवी को वोट देने का आग्रह कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें:

अनंत सिंह की पत्नी ‘नीलम देवी’ के लिए वोट मांगेंगे ललन सिंह, मोकामा में 2 दिनों तक करेंगे प्रचार

बाहुबली अनंत सिंह से ‘छोटे सरकार’ बनने की पूरी कहानी….

सूत्र के हवाले से आ रही ख़बर के मुताबिक नितीश कुमार और तेजस्वी यादव चुनाव से 2 दिन पहले यानी 1 नवंबर को संयुक्त रूप से नीलम देवी के लिए वोट मांगेंगे। वहीं कल या परसों उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री व भाजपा के फायरब्रांड नेता योगी आदित्यनाथ भी सोनम देवी के लिए वोट मांगने आयेंगे। इसी बीच भूमिहारों की राजनीति कर बिहार में चर्चित हुए राजपा सुप्रिमों आशुतोष कुमार भी मोकामा का दौरा करेंगे।

Ashutosh Kumar In Mokama

मोकामा विधानसभा क्षेत्र भूमिहार बहुल क्षेत्र है तथा यहाँ भूमिहार वोट निर्णायक माना जाता है। ऐसे में भूमिहारों के लोकप्रिय नेता आशुतोष कुमार का मोकामा दौरा बहुत कुछ बदल सकता है। आशुतोष कुमार अनंत सिंह के पत्नी के लिए वोट मांगेगे। इससे पहले भी कई बार आशुतोष कुमार अनंत सिंह के समर्थन में दिखते आये हैं।

Ashutosh Kumar In Mokama: अनंत सिंह के पत्नी 'नीलम देवी' के लिए राजपा सुप्रीमों आशुतोष कुमार मांगेंगे वोट, 28 को है मोकामा दौरा

एक बार मोकामा से पटना जाने वक्त अनंत सिंह और नीलम देवी के गाड़ी को एक ट्रक ठोक दिया था। आशुतोष कुमार को जानकारी मिलते हीं तुरंत मौके पर पहुँचकर स्थानीय लोगों के मदद से तत्काल सहायता मुहैया करवाया। इसके बाद 2019 में जब अनंत सिंह के खिलाफ केस हुआ था तब आशुतोष कुमार ने बिहार के 24 जिलों में नितीश कुमार का पुतला दहन करवाया था तथा परिजन के कहने पर CBI जाँच की मांग किया था।

जिस प्रकार अनंत सिंह के लदमा अवास पर AK47 रखकर उन्हें फँसाया गया उसको लेकर आशुतोष कुमार ने बड़ी हीं बेबाकी से बातों को रखते हुए पूरे बिहार में नितीश कुमार और लिपि सिंह के खिलाफ आक्रोश मार्च निकालकर अनंत सिंह को न्याय दिलाने के लिए लगातार संघर्ष करते रहे। भूमिहारों का सबसे चर्चित नेता आशुतोष कुमार नीलम देवी के पक्ष में कल चुनाव प्रचार करेंगे।

इससे पहले आशुतोष कुमार बोचहाँ उपचुनाव में अंत समय में राजद उम्मीदवार अमर पासवान को अपना समर्थन दिया था और भूमिहार समाज के लोगों से राजद को जिताने के लिए आग्रह किया था। लोगों ने आशुतोष कुमार के कहने पर अमर पासवान को जिताया था। परशुराम जयंती में तेजस्वी यादव को आमंत्रित करना, मंच से तेजस्वी का जोरदार भाषण… ये सब आशुतोष कुमार द्वारा किये जाने वाले भूमिहारों का राजनीतिक उदय के कार्य का परिचय है।

ये भी पढ़ें:

दर्द देने वालों पर इलाज की जिम्मेदारी, अनंत सिंह के लिए वोट मांग रहे ललन सिंह, मोकामा का संपूर्ण राजनीतिक विश्लेषण

अनंत सिंह की पत्नी ‘निलम देवी’ के लिए CM नीतीश और तेजस्वी यादव उतरे मैदान में, मोकामा में भरेंगे हुंकार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *